फतेहपुर, नगर संवाददाता: जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा मिसाल पेश करते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य प्रशांत द्विवेदी व संदीप गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य गुरमीत सिंह ने बताया की दोनो एक्टिव सदस्यों द्वारा टीम को रक्त दान करने की इच्छा जाहिर की जिस पर टीम के सदस्य दोनों के साथ जिला अस्पताल पहुँचे जहा दोनों ही सदस्यों ने रक्तादान किया। संगठन के दोनों सक्रिय सदस्यों द्वारा समय-समय पर पूर्व में भी रक्तदान किया जा चुका है अपने जन्मदिन पर लोगो की जान बचाने की पहल करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से ऐसी मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व रक्तदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर भोजन जन सेवा सामिति के अनिरुद मौर्य, कुमार शेखर, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















