फतेहपुर, नगर संवाददाता: जय जवान जय किसान अभियान के तहत किसान चैपाल की एक बैठक ऐरायां ब्लाक के ग्राम सुराही व हसनपुर अकोढ़ीहा में आयोजित की गई। किसान चैपाल में जनपद प्रभारी सदाशिव यादव ने किसानों को कृषि कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुये आग्रह किया कि हम सबको आने वाली पीढ़ी के लिए केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ना होगा। किसान चैपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने किसानों को बताया कि नये कृषि कानूनों के लागू होने से देश का किसान बर्बादी की खाई में चला जायेगा। जिलाध्यक्ष ने किसानों को समझाते हुये यह भी बताया कि देश दो लोगों से चलता है एक जवान और दूसरा किसान दोनों की हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस का सिपाही अपनी आखिरी सांस तक उनकी लड़ाई लड़ता रहेगा। यदि यह सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती है तो जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तब कांग्रेस इन कानूनों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का भी काम करेगी। किसान चैपाल के दौरान प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, डॉ. अतुल पासवान, विकास मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, रामचरण पासवान, विनय पासवान, ननकू सिंह, आकाश निषाद आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















