नोएडा, नगर संवाददाता: संस्था चैलेंजर्स ग्रुप के तत्वावधान में सेक्टर-63 स्थित बड़े पार्क में चैलेंजर्स की पाठशाला के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक कचरे से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के कार्यकर्ता और छोटे बच्चे हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की अपील की। संस्था के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। संस्था इन बच्चों की पढ़ाई के लिए कई अभियान चला रही है। इस मौके पर निशा भाटी और मीरा राजपूत आदि मौजूद रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















