गाजियाबाद, नगर संवाददाता: संगठन को मजबूत करने में कांग्रेस जुटी है। इसको लेकर लगातार संगठन सर्जन अभियान भी चल रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को गांव महरौली सहित कई स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया। जिसमें महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने प्रत्येक कार्यकर्ता से संगठन को मजबूत करने के लिए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि देश के हर वर्ग को कांग्रेस साथ लेकर चलती है। वह किसी में भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को हर वर्ग के बीच जाना होगा। साथ ही उन्हें संगठन की नीतियों के बारे में बताना होगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग संगठन से जुड़े और उनके हित की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार किसान व श्रमिकों के बारे में नहीं सोच रही। वहीं, प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महानगर कमेटी के पदाधिकारी रोजाना बैठक कर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। ताकि संगठन मजबूत हो और आगामी भविष्य में कांग्रेस की सरकार बन सके। इस दौरान आशीष शर्मा, विनोद शर्मा, मदन शर्मा, सरजीत सिंह, विजेंद्र चैधरी, आदर्श चैधरी, अनवर सलमानी, राजीव सिंह, विनय चैधरी आदि मौजूद रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















