कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर टकराए कई वाहन, 3 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: कोहरा शुरू होने के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सफर शुरू हो गया है। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा क्षेत्र में कोहरे की वजह से कई वाहन टकरा गए। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई।

नोएडा से आगरा तक के सफर को कम दूरी में तय करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे बनाया गया। लेकिन जब भी ठंड में कोहरा शुरू होता है तो एक्सप्रेस वे पर मौत का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति यानी गुरुवार को घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक कई वाहन टकराए। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि एक आंकड़े के मुताबिक 2016 में 1219, 2017 में 763, 2018 में 659, 2019 में 236 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले साल जनवरी से जून के बीच 95 हदसे हुए हैं। जिसमें 94 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं 120 लोग घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here