नोएडा, नगर संवाददाता: जनपद गौतम बुद्ध नगर के तीन थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर एक युवती समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली कुमारी चंदा (24) ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिग्मा सेक्टर में रहने वाले हरप्रीत सिंह (32) ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि अन्य मामला थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव से है। गांव में रहने वाले इंजीनियर योगेंद्र श्रीवास्तव (27) ने बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















