मोदीनगर, नगर संवाददाता: निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव अबूपुर में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कई रांउड फायरिंग हुई। अचानक फायरिंग होने के कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। एक पक्ष ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। गांव अबूपुर में काफी समय पहले दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की और से निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गईथी। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के कईलोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब कई लोगों की जमानत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हॉल में ही एक पक्ष के एक युवक की जमानत हुई है। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों और से कई राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग होते ही गांव में भगदड़ मच गई और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही निवाड़ी थाने से भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी फायरिंग होती रही। पुलिस ने लाठी फटकार कर मामले को शांत किया। थानाप्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है। अभी एक पक्ष ने इस मामले में तहरीर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















