घर से भटक बच्चा पहुंचा दादरी, पुलिस ने परिवार से मिलाया

दादरी, नगर संवाददाता: गाजियाबाद के विजय नगर से गुरुवार को छह साल का बच्चा रास्ता भटकर दादरी पहुंच गया। पुलिस बच्चे को कोतवाली ले गई। पुलिस उसके बारे में सूचना कंट्रोल रूम का दी। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों को बच्चा सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद विजय नगर निवासी प्रियांश पुत्र प्रमोद कुमार घर से साइकिल चलाने के लिए बाहर निकल गया। वह रास्ता भटकने पर दादरी पहुंच गया। रात के समय जीटी रोड पर गश्त कर रही पुलिस ने बच्चे को भटकता हुआ देखा तो उसे रोक लिया। उसने खुद को गाजियाबाद का रहने वाला बातया। पुलिस ने बच्चे के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर बच्चे के बारे में बताया। विजयनगर थाने में बच्चे के परिजन गायब होने की शिकायत करने पहुंचे थे। विजयनगर पुलिस ने दादरी कोतवाली में प्रियांश के होने की जानकारी दी। परिजन रात में दादरी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बच्चा सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here