लोनी, नगर संवाददाता: पुलिस ने अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। लोनी थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि वुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लोनी इंटर कॉलेज के पास से चोरी के ऑटो के साथ दिनेश पुत्र राजबीर कच्चा बलराम नगर लोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक के कुछ पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है। इसका साथी संदीप मौके से भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















