मोदीनगर, नगर संवाददाता: लघु उद्योग भारती ने पालिका परिषद के चेयरमैन अशोक माहेश्वरी को ज्ञापन देकर उनसे सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्य करने की मांग की है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ईश्वर दास गुप्ता व महासचिव राजीव शर्मा ने चेयरमैन को बताया कि पालिका परिषद द्वारा सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नाले का निर्माण कराकर उद्यमियों की एक बड़ी आवश्यकता को पूरा किया है जिसका उनका संगठन आभार व्यक्त करता है। उन्होंने चेयरमैन से सिखेड़ा में सड़क निर्माण कराने की भी मांग की। उद्यमियों ने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब है। जिससे वहां से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेयरमैन से चैड़ी व मजबूत सड़क बनवाने की मांग की है क्यों कि इस मार्ग से भारी वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा सिखेड़ा रोड पर लाइटें तथा नलकूप भी लगाए जाएं ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















