गाजियाबाद, नगर संवाददाता: अटौर नंगला में रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने लिंक भेज कर 47 हजार की ठगी को अंजाम दिया है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित सचिन कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। सचिन ने बताया कि 20 नवंबर को भाई तरूण के पास किसी अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को उनका फुफा बताया और कहा कि एक ऑनलाइन पेमेंट को फोन पे से करना है लेकिन उन्हें दिक्कत आ रही है। चूंकि आरोपी की आवाज बिल्कुल उसके फूफा के आवाज से मिल रही थी, इसलिए वह झांसे में आ गए और आरोपी के भेजे लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने जब इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने गलती मानते हुए इस पैसे की वापसी के लिए दोबारा लिंक भेजा। लेकिन इस बार उनके खाते से 27 हजार और कट गए। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















