गाजियाबाद, नगर संवाददाता: एक महिला ने अधिवक्ता और उसके भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वकीलों का आरोप है कि महिला का अदालत में मुकदमा चल रहा है। जिस वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है वह महिला के दूसरे पक्ष का वकील है। मुकदमा कमजोर होता देख उनसे यह आरोप लगाए हैं। विजय नगर में रहने वाली एक युवती कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि कोचिंग सेंटर के मालिक ने कोल्डड्रिंक पिलाकर अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने कोचिंग सेंटर के मालिक और उसके अधिवक्ता भाई के खिलाफ विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अधिवक्ता का कहना है कि उस पर झूठा आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। मामले को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में वकील एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी को मामले की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने बताया कि युवती का विजय नगर निवासी एक युवक से प्रेमप्रसंग के कारण विवाद चल रहा है। इस मामले में अधिवक्ता युवक की ओर से वकील है। इस वजह से युवती उसके भाई व उसको झूठा फंसा रही है। एसएसपी ने वकीलों की बात सुनने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहां की मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















