गाजियाबाद, नगर संवाददाता: राजेंद्र नगर में बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर खड़े बिल्डर से मोबाइल लूट कर फरार हो गए। मामले में साहिबाबाद थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहने वाले संजय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार को वह शाम के समय घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक परिचित का फोन आने पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गए। आरोप है कि शोर मचाकर आरोपियों का पीछा करने के बावजूद बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि शाम के समय अंधेरा होने की वजह से वह बदमाशों को पहचान नहीं सके। वहीं, साहिबाबाद थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















