डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही

पटना/नगर संवाददाता : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई हैं। पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों का हाल जानने पहुंचे अश्विनी चौबे के चेहरे पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी।
मरीजों का हाल जानने के बाद अश्विनी चौबे मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक नीली शर्ट पहना हुआ युवक मंत्री अश्विनी चौबे के पास आया और सरेआम काली स्याही उनके चेहरे और उनकी गाड़ी पर फेंककर भाग गया।
अश्विनी चौबे ने कहा कि ये उन लोगों का काम हैए जो गंदी राजनीति करते हैं। पता नहीं, उन्हें इससे क्या हासिल होगाघ् अश्विनी चौबे का इशारा जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की तरफ था।
पटना में जलजमाव पर सरकार के इंतजामों से लोगों में काफी गुस्सा है। मंत्रियों और नेताओं को लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here