मेवात, लियाकत अली : सरकार व प्रशासन द्वारा रेनीवेल योजना के तहत पर्याप्त मात्रा में बिजली पानी देने के दावे खोखले नजर आ रहे है। दावे से उलट लोगों को न तो समय पर बिजली मिल पा रही है ओर न ही पानी। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। लोग सरकार को करोड़ो रुपये की योजना को अब दिखावा मान रहे है। पुन्हाना खंड के गाँव जहटाना के कई मोहल्ले हें जिनमें लोगों को कई हफ्ते से पानी नसीब नही हो रहा है, गाँव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लागों का कहना है कि कई दिनों बाद पानी आता है, तो वो भी गंदा पानी आता है। क्योंकि पाइप लाइन जगह-जगह से लीक है। जहटाना निवासी जमशेद खान, याकूब, मकसूद सूका, सौकत अली आदि लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपना दुःखड़ा न रोया हो। अपितु सैंकड़ों बार समस्या की शिकायत करने के बाद भी केई सुनवाई नहीं हुई। विभाग की तरफ से रेनीवेल का पानी तो क्या, सादा पानी भी मिल जाए तो गनीमत समझे। दिनोंदिन पानी की समस्या भी उतना विकरालरूप धारण कर रही है। उन्होंन मांग की है कि जहटाना में पेयजल आपूर्ति को बेहतर किया जाए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














