कोरिया, छत्तीसगढ़/त्रिलोचन कुमारः 25 दिसंबर दिन सोमबार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय लखनलाल श्रीवास्तव जी के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 93वे जन्म दिवस के अवसर पर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान माननीय लखनलाल श्रीवास्तव जी ने मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी का यह 93वां जन्मदिवस है। जिस के उपलक्ष में माननीय लखनलाल श्रीवास्तव जी ने रीजनल हॉस्पिटल कुरासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में मरीजो को फल वितरण किया गया। इस दौरान लखन लाल जी ने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के दीर्घायु होने की कामना की और उन्हें एक महान जननेता बताया। छत्तीसगढ़ राज्य को बनाने में माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को एक नई दिशा प्रदान की साथ ही उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण कराकर विश्व के परमाणु संपन्न देशों में भारत का नाम शामिल करा कर देश को एक शक्तिशाली राष्ट्रों की कतार में खड़ा कर दिया, और देश का मान बढ़ाया। माननीय लखन लाल श्रीवास्तव जी ने क्रिसमस के पावन पर्व पर एवम् माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य केन्द्रो में फल वितरण किये एवम् उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस कार्य में अनेको गण मान्य लोगो ने अपना योगदान दिया इस कार्य में सहभागी बने राजेश मालिक, राकेश महोत्, ऋषि राज श्रीवास्तव जी, महमूद अली, बृजेश सिंह राजपूत, राणा मुखर्जी, पति राज सिंह, संजय महंत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















