बहराइच, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः बहराइच में सरयू नदी में नाव पलटने से छह लोगो की डूबकर मौत हो गई। शव नदी से बाहर निकाले जा रहे हैं। नदी तट पर कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि यह लोग जर्जर नाव से नदी पार कर रहे थे। तड़के सुबह चार बजे की घटना बताई जा रही है। घटना रामगांव के पिपराघाट की घटना। सभी लोग देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बेड़नापुर में लगे मेटारिया मेले से घर वापस लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे और तीन गांवों के लोग शामिल है। कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को सरयू नदी के किनारे लगे मेला देखने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई। अब तक नदी से छह लाशें निकाली जा चुकी हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। नदी में 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल जो लोग इस हादसे के बाद गायब हैं, उनको खोजने में प्रशासन जुट गया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो लोग लापता हैं, उनके रिश्तेदार भी बेहद परेशान हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















