लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः इंदिरा नगर लेखराज मार्केट के तृतीय तल पर स्थित एक टेलीकॉम कंपनी के दफ्तर में रविवार शाम रहस्यमय हालात में आग लग गई। घटना से पूरे परिसर में धुआं फैल गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी कौशलेंद्र शुक्ला ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंदिरा नगर फायर स्टेशन के कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ इंदिरा नगर ने बताया कि आग कार्यालय की पैंट्री में लगी थी। जिससे फ्रिज और कुछ फर्नीचर जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। घटना से पूरे परिसर में धुआं फैल गया था। जिससे अन्य ऑफिसों में बैठे लोग भी भागकर बाहर आ गए। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। चूंकि रविवार होने के नाते अधिकतर दफ्तर बंद थे। कुछ ही ऑफिस खुले थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















