नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा प्रस्तावित किराये में वृदिघ को लेकर दिल्ली विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा होने के आसार है। संभावना है कि आप विधायक किराये बढ़ोत्तरी के लिए केंद्र सरकार को दोषी बताते हुए हंगामा करे। इसके साथ ही किराये को घटाने का प्रस्ताव भी पास करें। बता दे कि गेस्ट शिक्षकों से संबंधित फाइल को पास करवाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था। इस सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेट्रो किराये को लेकर आप सरकार गंभीर है। इसे देखते हुए दिल्ली विधानसभा में चार अक्टूबर को परिहवन मंत्री कैलाश गहलौत ने मेट्रो आदि के मामले पर चर्चा के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसे लेकर इस मामले पर सोमवार को चर्चा होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को अपने पर आवास पर बुलाया। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान सीएम ने मंगू सिंह से किराये के संबंध में जानकारी मांगी साथ ही पूछा कि किस प्रकार से किराये को घटाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















