लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में स्कूल चलो अभियान के साथ ही प्रदेश में वृक्ष चुनें-वन मित्र बनें अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घडिय़ाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल में दोनों अभियान को शुरू किया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, ब्रजेश पाठक, सूर्यप्रताप शाही व स्वाति सिंह, दारा सिंह के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल व स्वतन्त्र देव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। स्कूल चलो अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्कूल यूनिफार्म के साथ ही स्कूल बैग प्रदान किया। इसका लाभ 6 से 14 वर्ष की आयु के बालक-बालिकाओं को मिल रहा है। सरकार का ध्येय इन सभी को शिक्षा की मूलधारा से जोडऩे के साथ ही शिक्षा के प्रति इनका रुझान बढ़ाने का है। स्कूल चलो अभियान प्रदेश में 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए जन प्रतिनिधियों का पत्र लिखा है। स्कूल चलो अभियान में जनपद स्तर से लेकर गांवों तक के जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाता है। इस बार प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधायकों व सांसद को भी निमंत्रण भिजवाया है। नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों व पार्षद जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। ब्लॉक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों को एक आमंत्रण पत्र भिजवाया है। अभियान के तहत ऐसे बच्चे जिनका नवीन सत्र शुरू होने के बाद से अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं किया गया है, उनका नामांकन कराया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सक्रियता भी परखी जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















