बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः बिजली विभाग की लापरवाही से आज एक बच्चा जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। औद्योगिक थानाक्षेत्र के जासो गाँव में 33 हजार के तार के चपेट में आकर एक मासूम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार जासो में खेतों के ऊपर से 33 हज़ार का तार गुजरा हुआ है। विगत कुछ दिनों से यह तार नदांव के रास्ते में टूट कर खेतों में गिरा हुआ था | ग्रामीणों के कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बात की शिकायत करने के बाद भी उन्होंने इस बात को टाल दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गाँव के ही सुरेश चौहान का चौदह वर्षीय पुत्र दीपक अपने पिता के सब्जी के खेत में खाना पहुँचाने जा रहा था तभी वह टूटे तार के संपर्क में आ गया जिससे उसका दाहिना हाथ तथा पैर बुरी तरह झुलस गया है। आनन-फानन में ग्रामीणों से उसे सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ वह जीवन और मौत के बीच लड़ रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















