बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः राजपुर थानान्तर्गत रामपुर में शुक्रवार बोलेरो व ट्रक में टक्कर हो गयी। इस घटना में बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। इस बाबत राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे बोलेरो पर सवार पांच लोग बक्सर से वाराणसी जा रहे थे। इसी क्रम में रामपुर रोड में रामपुर के पास ओवरटेक करने के दौरान तेज गति के कारण बोलेरो ट्रक में टकरा गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में किसलय उपाध्याय, प्रीती कुमारी, सोनू मिश्रा तथा दो अन्य शामिल हैं। सभी बक्सर से वाराणसी जा रहे थे। इसी क्रम मे यह दुर्घटना हुई। सदर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों की स्थिति ज्यादा ख़राब नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में दो लोग अपना इलाज कराने अन्यत्र चले गए तथा अन्य तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















