भोपाल, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्यप्रदेश बीजेपी के एक नेता को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिफ्तार किया है। आरोपी नेता नीरज शाक्या मध्य प्रदेश बीजेपी अनूसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं और उनपर आरोप है कि वो ऑनलाइन कॉलगर्ल मुहैया कराते थे। पुलिस की मानें तो ये अपने ऑन लाइन सेक्स रैकेट के दूसरे सदस्यों के साथ लोगों को कॉलगर्ल मुहैया कराने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, ऑन लाइन सेक्स रैकेट का ये पूरा कारोबार बेरोजगार लड़कियों के जरिए होता था। पहले इस रैकेट के सदस्य उन लड़कियों की तलाश करते थे जो नौकरी के लिए अपना बॉयोडॉटा नेट पर डालती थीं। गिरोह के सदस्य अपने काम की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने पास बुलाते थे। फिर उनको बहला फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में डाल देते थे। पुलिस ने छापा मारकर इस रैकेट के चंगुल से चार लड़कियों को भी बचाया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम बीजेपी नेता नीरज शाक्या का है। मामले की खबर मिलते ही बीजेपी ने नीरज शाक्या को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नीरज शाक्या को बीजेपी ने एक सप्ताह पहले ही एमपी बीजेपी अनूसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















