बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः बक्सर जिले के पियक्कड़ों का बुरा दिन शुरु हो गया। जिला प्रशासन ने जुम्मा चार दिन सुस्ती क्या दिखाई पियक्कड़ों की तो चांदी हो गई थी। दारूबाजों ने नाक में दम कर दिया था। लेकिन आज से पियक्कड़ों की बुरे दिन की शुरुआत हो गई। डी. एस. पी. शैशव और नगर थानाध्यक्ष राघवदयाल के नेतृत्व में पियक्कड़ों की धर-पकड़ ने शराब कारोबार के उठे हुए फन को कुचलना शुरू कर दिया है। आज के अभियान में दो महिला शराब कारोबारी समेत दर्जन भर पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 60 बोतल दारू भी बरामद की गई है। नशे पर चला कानून का यह डंडा केवल पियक्कड़ों पर ही नही था। उनको भी नही बक्शा गया जो सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट का धुवा उड़ा रहे थे। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन पर आर्थिक दंड लगा कर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष राघवदयाल की माने तो आज ये झांकी है अभी काशी-मथुरा बाकी है। यानी कि ये अभियान जारी रहेगा और तीव्र होगा।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















