बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः धनसोई थानाक्षेत्र के पठकवलिया गाँव में अपराधियों का तांडव देखने को मिला। अपराधियों ने खलिहान में सोए एक वृद्ध को गोली मार दी। घटना सुबह करीब ढाई बजे की बताई जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार धनसोई थानाक्षेत्र के पठकवलिया गाँव के निवासी गोरखनाथ मिश्रा (80 वर्ष) अपने खलिहान में सोए हुए थे। तभी सुबह करीब ढाई बजे अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्हें दो गोलियां लगी हैं। घटना के आनन-फानन में वृद्ध को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जहाँ क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















