लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अब योगी आदित्यनाथ के आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उन्हें अब जेड प्लस सिक्यॉरिटी देने का फैसला किया है। सीआईएसएफ कमांडो की एक मजबूत टुकड़ी देश में हर जगह उनकी सुरक्षा करेगी। कमांडो की ऐसी ही एक टुकड़ी उनके आवास पर भी तैनात की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की नयी सुरक्षा व्यवस्था में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 25-28 कमांडो की टुकड़ी चौबीसों घंटे उनके साथ रहेगी, इसके अलावा सिग्नल जैमर्स से लैस एक पायलट तथा एस्कॉर्ट वाहन भी उनके साथ चलेंगे। लेकिन अब सीएम बनने के बाद कोई अनहोनी न हो इस लिए उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी नही रखना चाहतें हैं। शायद यही कारण है कि योगी अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। योगी आदित्यनाथ पर खतरे के पुराने इनपुट, 2 स्थानों पर ठिकाने और गोरखपुर दौरों को देखते हुए उनकी सुरक्षा और पुख्ता की गई है। योगी की सुरक्षा में फिलहाल 400 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ NSG कमांडो का घेरा रहता है। गौरलतब हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में अखिलेश यादव से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहते हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















