सोलन, हिमांचल प्रदेश/अमित शर्माः आधी रात को एक युवती के घर में घुसकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने उद्योग में उसके साथ काम करने वाले छह लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुराचार किया है। धमकी भी दी है कि उसने पुलिस में शिकायत की तो वे दोबारा दुराचार करेंगे। मामला हिमांचल के सोलन जिले के बद्दी का है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 376 डी, 506 व 34 आईपीसी के तहत कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता का सोलन जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल में इस प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फाइनल ओपिनियन लिया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार जब वह किराये के कमरे में अकेली सो रही थी तो उससे जाने वाले छह युवकों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही सभी उसके कमरे में घुस गए, जिसके बाद उन्होंने सामूहिक दुराचार किया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी युवती के साथ बद्दी के एक उद्योग में काम करते हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














