आगरा, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले ही आतंकी खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को आगरा कैंट के बाहर दो-दो ब्लास्ट हुए हैं। धमाके के बाद जहां इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस के आला अधिकारियों को हाथ-पांव फूले हुए हैं। मौके पर क्षेत्र के आईजी और डीआईजी पहुंच चुके हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम और बम स्क्वाएड को भी रवाना कर दिया गया है। पूरे शहर में अलर्ट घोषित किया गया है और कई टीमें जांच में लग गई हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास ये दोनों धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक धमाका कूड़े के ढेर में हुआ है तो दूसरा एक मकान में। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों के बारे में प्राथमिक जांच के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि नई सरकार के गठन होने वाला है। इस बीच कुछ असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैलाने की फिराक में हैं। इससे पहले शुक्रवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया आईएसआईएस ने ट्वीट के जरिए ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद से खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें बीते दिनों लखनऊ में सैफुल्ला के एनकाउंटर के बाद से आईएसआईएस की सक्रियता में तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार देर रात एक ट्रैक पर पत्थर रखकर चेन्नई से चलकर जम्मू जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई। इसके बाद शनिवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दो धमाके हो गए। कैंट स्टेशन पर लॉ इंटेनसिटी के दो धमाके आतंकी घटना को जोड़कर देखे जा रहे हैंं। पहले ताजमहल उड़ाने की धमकी और अब बम धमाकों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी कैंट स्टेशन पर छानबीन में जुटे हुए हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















