लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन होने वाला है। इससे ठीक पहले आगरा से बड़ी खबर आई है। यहां रेलवे स्टेशन के बाद दो-दो ब्लास्ट हुए हैं। धमाके के बाद जहां इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस के आला अधिकारियों को हाथ-पांव फूले हुए हैं। इस बीच किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर क्षेत्र के आईजी और डीआईजी पहुंच चुके हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम और बम स्क्वाएड को भी रवाना कर दिया गया है। पूरे शहर में अलर्ट घोषित किया गया है और कई टीमें जांच में लग गई हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास ये दोनों धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक धमाका कूड़े के ढेर में हुआ है तो दूसरा एक मकान में। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों के बारे में प्राथमिक जांच के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि नई सरकार के गठन होने वाला है। इस बीच कुछ असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैलाने की फिराक में हैं। गौरतलब है कि आगरा में स्थित ताजमहल की सुरक्षा को लेकर खास अलर्ट रहता है। पिछले कुछ दिनों में वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। ऐसे में इस तरह की घटना के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा को लेकर खास अलर्ट जारी किया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















