गोपालगंज, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के गोपालगंज में 18 वर्षीय युवक की चाकू से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के शांति चौक के समीप की है। मृतक का नाम विकास यादव है। मृतक जादोपुर थाना के सिहोरावा का मूल निवासी था लेकिन गंडक के कटव से विस्थापित होकर कुचायकोट थाना के खैरटिया में अपने भाईयो के साथ घर बना कर बस गया था। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम विकास अपने आठ वर्षीय भतीजी निपू कुमारी को लेकर अपने पिता राजबली यादव से मिलने सिहोरावा गया था। लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने विकास की गला रेतकर हत्या कर दी और उसकी आठ वर्षीय भतीजी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सोमवार को तड़के जैसे ही गांव की महिलायें खेत की तरफ जा रही जा थीं तभी उन्होंने ने खेत में युवक के शव और बेहोशी की हालत में बच्ची के होने की सूचना जादोपुर पुलिस को दी। जादोपुर पुलिस ने बेहोसी की हालत में बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















