बागपत, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः बागपत में रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं जो मुजफ्फरनगर में एक रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहे थे। हादसा दोघट थाना के बरनावा मेरठ रोड पर हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतकों में इकबाल, उसकी पत्नी खतीजा, दामाद वाजिद और इकबाल की पुत्रवधू शब्बो शामिल हैं। वाजिद शामली जिले के तावली का रहने वाला बताया गया है। हादसे के बाद से ही मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















