फतेहाबाद, हरियाणा/नगर संवाददाताः फतेहाबाद के भट्टू कलां में सर्व ग्रामीण बैंक परिसर में खड़ी दो बाइकों में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना सुबह छह बजे की है। बताया जा रहा है कि आंगन में आसपास के दुकानदारों के वाहन खड़े थे। इस दौरान दो बाइकें आग की भेंट चढ़ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक दोनों बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। आग किन कारणों से लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। एएसपी गंगाराम पुनिया का कहना है कि अभी तक बाइक के मालिकों का पता नहीं चल पाया है। उन्हें 3 बजे के आसपास सूचना मिली और जब तक वो मौके पर पहुंचे तो दोनों बाइक जल चुकी थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














