रांची, झारखंड/नगर संवाददाताः रांची के लालपुर इलाके में एक बेटा ने अपने पिता की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद कारण बताया जा रहा है। बहरहाल हत्यारा बेटा फरार है। मृतक रफीक घर में अकेले रहते थे। पत्नी और बेटे को अलग कर दिया था। पत्नी को तलाक दे दिया था। बेटे को संपत्ति से अलग कर देने के कारण दोनों में विवाद चल रहा था। रविवार की रात तक जब रफीक कमरे से नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने के बाद जब कमरा खोला गया तो रफीक भीतर सीढ़ियों पर गिरा पड़ा मिला। उनके शरीर पर जख्म के निशान दिखे। घटना के बाद से बेटा गुड्डू फरार है। पड़ोसियों के मुताबिक शनिवार को गुड्डू काफी नशे में था। कई बार उसने कहा कि पिता की उसने हत्या कर दी है पर उसके नशे में होने के कारण लोगों ने उसका विश्वास नहीं किया। उसके बाद से उसे किसी ने नहीं देखा। लगभग बीस साल पहले अवैध हथियार बरामदगी मामले में मृतक रफीक सपरिवार जेल जा चुके थे। पुलिस के मुताबिक तब डेढ़ सौ से अधिक हथियार और कारतूस रफीक के घर से बरामद हुए थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












