रांची, नगर संवाददाता: झारखंड में पलामू से सांसद बी. डी. राम कोरोना पॉजिटिव हो गए है। श्री राम ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी है। श्री राम फिलहाल दिल्ली में है और कोविड-19 का इलाज करवा रहे हैं। नौ मार्च को पलामू सांसद श्री राम ने दिल्ली में कोविड-19 की वैक्सीन ली थी। सांसद श्री राम ने ट्वीट किया है कि 23 मार्च को दिल्ली में आरटीपीसीआर जांच में वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने पिछले 14 दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच कराने का आग्रह किया है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें कोरोना हुआ है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...












