मेदिनीनगर, झारखंड, नगर संवाददाता: झारखंड में पलामू प्रमंडल के केचकी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने इस बारे में बताया। रेलवे पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह पूर्व-मध्य रेलवे के धनबाद प्रमंडल के बङकाकाना-गढ़वा रोड रेलखंड पर हुई। व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी वह सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। यह क्षेत्र लातेहार जिला में पड़ता है। रेलवे पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 56 वर्ष थी। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...












