पटना, नगर संवाददाता: बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद कल पुलिस बुलाए जाने से नाराज विपक्षी सदस्यों ने आज कार्यवाही में भाग न लेकर विधानमंडल परिसर में अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भूदेव चैधरी को प्रतीकात्मक रूप से कार्यवाही को संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आसन की जिम्मेवारी सौंपी गई। परिसर में विपक्षी सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठक अपने आप में अनोखी थी। यहां आसन की कुर्सी पर जहां विपक्ष के सदस्य को बैठाया गया वहीं सरकार की ओर से कोई भी मौजूद नहीं रहा। यह पहली बार हुआ कि विधायकों के साथ मीडियाकर्मियों ने भी इस कार्रवाई में भाग लिया। इस दौरान प्रतीकात्मक अध्यक्ष बने श्री चैधरी ने कल की हुई घटना की निंदा करते हुए इसे देश के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक महिला विधायक के कपड़े फाड़े गए और उन्हें घसीट कर बाहर निकाला गया वह राज्य सरकार की हिटलरशाही को दर्शाता है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















