कटनी, नगर संवाददाता: मध्यप्रदेश के कटनी के जीआरपी थाने में आज एक युवती ने ट्रेन में उसके साथ हुयी छेड़छाड का मामला दर्ज कराया। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती सुबह अपने परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंची, जहां उसने ट्रेन में उसके साथ हुयी छेड़छाड की शिकायत दर्ज करायी। रेलवे पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कटनी रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ करने वाले युवक से मारपीट का वीडियो भी कल वायरल हुआ। इस मामले में भी पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि वह 20 मार्च को बैंगलूर से कटनी आने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुयी थी। इसी दौरान ट्रेन में कुछ युवकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गयी थी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















