लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण डीएम ने सभी नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 4 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 4 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोहरे के कारण राजधानी में तापमान में खासा गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में ही तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। डीएम के आदेशानुसार 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए है। शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय 1- 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने सभी स्कूलों को सूचना जारी की है। जिसमें समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड शामिल है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















