नवादा, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के नवादा में एक किसान को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इसरी गांव की है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ युवकों पर लगा है। घायल किसान पंकज यादव शुक्रवार की सुबह अपने पिता कुलदीप यादव के साथ खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग आये और फायरिंग करने लगे। इसी बीच पंकज यादव के पैर में गोली लग गयी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की पड़ताल करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















