सीतापुर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः सीतापुर के बिसवा से लहरपुर जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार दोपहर नहर में गिर गई। इस सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर जिला प्रशासन के लोग राहत कार्य में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 70 लोग सवार थे। 15 लोगों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। बाकि लोगों को निकालने के लिए प्रशासन मौके पर जुटा हुआ है। बुरी तरह जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं मौतों की अंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















