बस्तर, छत्तीसगढ़/नगर संवाददाताः सुकमा जिले के तोंगपाल में नोटबंदी से परेशान एक दम्पति के जहर खाने का मामला आया है, जिसके बाद इस मामले को लेकर कांग्रेस ने खासा बवाल किया हैं। कांग्रेसियों ने पी़ड़िता के मुलाकात कर सरकार से मुआवजा देने क मांग की। दरअसल, बीते बुधवार को नोटबंदी से परेशान दम्पति ने जहर खा लिया था, जिसके बाद कांग्रेसियो ने जमकर बवाल मचाया और शनिवार को जगदलपुर के महारानी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मिल हाल चाल जाना। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलकीयत सिंह गैदू ने केन्द्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा जिस तरह दम्पति ने आत्मधाती उठाया हैं उसके लिए सीधे तौर पर भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। पति की मौत के बाद पीड़िता को एक साल के बच्चे के भविष्य की चिंता संता रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह पीड़िता की उचित मदद करे। गौरतलब है कि बीते बुधवार को सुकमा जिले के तोगंपाल में रहने वाले समधर और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था, अस्पताल लाते समय पति की मौत हो गयी थी, वहीं पत्नी दो दिनों तक अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझती रही।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
















