अंतर्राष्ट्रिय/नगर संवाददाताः रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने रूस के सोच्चि से सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान में 91 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी ‘स्पूतनिक’ के मुताबिक, आपातकाल मंत्रालय ने रूस के लापता टीयू-154 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि काले सागर में विमान का मलबा बरामद हुआ है। मलबे के साथ यात्रियों के निजी सामान भी बरामद किए गए हैं। आपातकाल मंत्रालय ने ‘स्पूतनिक’ को बताया, “शुरुआती जांच से पता चला है कि लापता टीयू-154 विमान सोच्ची पहुंचा था। यह क्रासनोडार के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। लापता विमान सीरिया के मेमीम हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी गड़बड़ी या पायलट की गलती हो सकती है। उन्होंने बताया, “जेट विमान सोच्ची के अडलेर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद रडार से गायब हो गया। इसने यहां से 5.20 बजे उड़ान भरी थी और इसका लगभग 5.40 बजे संपर्क टूट गया।” रूसी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में पत्रकार, सैन्यकर्मी, संगीतकार भी थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















