भिंड़, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के भिंड जिले में डकैतों ने किराना कारोबारी के घर पर धावा बोलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने दंपति पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपए का माल लूट लिया। दंपति को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। भिंड पुलिस के अनुसार, गोहद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले दयाराम नीखरा के घर पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने दयाराम नीखरा और उनकी पत्नी पर लोहे के रॉड से हमला कर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश लाखों रुपए का माल लूटकर ले गए। दयाराम का बेटा बाहर गया हुआ है। संभवतः बदमाशों ने इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि बेटे के लौटने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि बदमाश कितना माल लूटकर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए घायल बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















