गुरूग्राम, हरियाणा/नगर संवाददाताः गुरुग्राम के बिलासपुर हलके में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव ततारपुर में नानी के पास रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के दो युवक रवि कुमार और प्रशांत डरा-धमकाकर उसका छह महीने से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें दो सगे भाई हैं, जबकि तीसरा सहयोगी बीएससी का स्टूडेंट है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि कई बार उसने इसका विरोध भी किया। इस दौरान आरोपी रवि के भाई कृष्ण कुमार को मामले की भनक लगी तो उसने पीड़िता को मामले में किसी को कुछ भी नहीं बताने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों से परेशान पीड़िता ने ये बात अपने मामा को बताई। शुक्रवार देर रात इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया। शनिवार शाम को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेजा गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














