सीवान, बिहार/अनंत कुमारः नौतन थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी मंशी साह की पुत्री इन्दू देवी की मौत उत्तर प्रदेश के भटनी थाना क्षेत्र के देवघाट मे संदिग्ध अवस्था मे हो गई। शनिवार को इसकी सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। विदित हो कि इंदु का विवाह 2013 में मैरवा थानाक्षेत्र के बभनौली गाँव में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई। विवाह के दो वर्ष बाद ही तलाक हो गया। तलाक के बाद परिजन पुनः इंदु के लिए वर तलाशने लगे। इसी बीच विगत चार दिसम्बर की सुबह वह अपने घर से निकली और घर वापस ही नहीं आई। इधर युवती के घर नही आने से परेशान परिजन सभी रिश्तेदारों के यहाँ खोज बिन करते हुए भटकने लगे। वहीं छः दिसंबर को भटनी थाना के देवघाट के ग्रामिणो ने रेलवे ट्रैक के किनारे खेत से एक युवती के शव मिलने की सूचना भटनी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में ले छानबिन शुरु कर दी। शव के पास से मिले मोबाइल नंबर से मोबाइल – सर्विलांस के सहारे भटनी थाना के कांस्टेटबल सच्चिदानंद प्रसाद शनिवार की देर शाम नौतन थाना के पिपरा गाँव पहुँच कपड़े और फोटो दिखा पूछताछ की जिसे परिजनों ने इंदु के कपड़े होने की बात कह दहाड़े मारकर रोने-चिल्लाने लगे। कांस्टेटबल श्री प्रसाद ने हत्या के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब नही दिया और बताया कि युवती की हत्या किसी धारदार चीज से गला काटकर की गई प्रतीत होती है। इस खबर से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है तथा गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















