ललितपुर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में शुक्रवार को एक और किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान ने अपने खेत में ही एक पेड़ से झूलकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरदीला निवासी 40 वर्षीय किसान धर्मदास कुशवाहा विगत तीन चार वर्षो से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पास करीब डेढ़ एकड़ कृषि भूमि थी। लेकिन तीन- चार साल से सूखा और ओलावृष्टि की वजह से फसल बर्बाद हो गई थी। पुत्री भी विवाह योग्य हो गई थी, जबकि परिवार में आय का खेती के आलावा कोई दूसरा जरिया नहीं था। इस वजह से किसान काफी परेशान था। जिसके बाद उसने आज फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक का शव उसी के खेत में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















