पटना, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री की बेटी ने ऑटो मोबाइल कारोबारी पर एससी-एसटी थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने आवेदन में कहा कि जनवरी में उसके मोबाइल पर मिस कॉल आया। कॉल करने पर पता चला कि किसी निखिल प्रियदर्शी ने गलती से फोन किया था। इसके बाद बातचीत बढ़ने लगी और दोनों के बीच प्रेम हो गया। पटना के ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी, उसके भाई सुभाष प्रियदर्शी, संजीत और कृष्ण कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मनीष पूर्व आईएस का बेटा है और धोखाधड़ी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। उधर, निखिल प्रियदर्शी ने कहा कि यह बेबुनियाद आरोप है। वो ऐसी किसी लड़की को नहीं जानते हैं और ना ही कोई संपर्क है। पुलिस का कहना है कि चार आरोपित अभियुक्तों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, एसटी-एसटी एक्ट और धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















