पंचकूला, हरियाणा/नगर संवाददाताः पंचकूला के कालका हलके में दो दिन पहले हुए श्यामलाल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा सामने आया है। श्याम लाल की पत्नी सपना, उसके प्रेमी रवि और श्याम के बेटे खुशहाल ने मिलकर मर्डर की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी अम्बाला होमगार्ड में तैनात थी और वहीं पर ही तैनात रवि नामक व्यक्ति के साथ मिल उसने साजिश रच पहले अपने पति को शराब पिलाई और उसके बाद उसके सिर पर लोहे की रोड मार उसकी ह्त्या कर दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने ह्त्या करने के बाद मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की थी। मृतक का नाम श्याम लाल था जोकि रेलवे कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सपना और उसके प्रेमी रवी ने सुबह उस समय वारदात को अंजाम दिया जब उसके दोनों बड़े बेटे घर से बाहर खेलने गए हुए थे और मृतक के छोटे तीसरे बेटे को हत्या में सहयोगी बनाते हुए वारदात को अंजाम देने के समय उसे छत पर बैठ नजर बनाए रखने को कहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














