कानपुर नगर, उत्तरप्रदेश/नगर संवाददाताः कानपुर में टीवी देखने को लेकर दो भाइयों का झगड़ा इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मां जब कमरे में गई तो उसका बेटा पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किदवाई नगर थाना के लाल कॉलोनी में रहने वाले इस्माइल पेंटिंग का काम करते है। वहीं दानिश और इशान स्कूल से आने के बाद नानी के पास बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी बीच टीवी का चैनल बदलने को लेकर दानिश और ईशान का आपस में झगड़ा हो गया। जिस पर दानिश ने ईशान को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात पर दानिश की नानी ने दानिश को जमकर डाटा। इससे नाराज दानिश ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















