ग्वालियर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने हथियार सौदागर को गिरफ्तार किया है। हथियारों का यह सौदागर फोन पर ही डील पक्की कर लेता था। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की 9 पिस्टल और 5 जिन्दा कारतूस मिले है। ग्वालियर की एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति बैग में पिस्टल लेकर ग्वालियर आया है, जो पिस्टल को बेचने की फिराक में है। इस सूचना के बाद पुलिस ने बस स्टैण्ड पर अपना जाल बिछा रखा था। इसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया का व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके पास एक काले रंग का बैग था। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 32 बोर की 9 पिस्टल और 5 जिन्दा कारतूस मिले। पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम तकदीर सिंह बताया जो खरगोन जिले के गोगवा गांव का रहने वाला है। तकदीर सिंह का कहना है कि पिस्टल और अवैध हथियार बनाना उनका खानदानी धंधा है। हथियार के इस सौदागर ने बताया कि वह एक पिस्टल का 20 से 25 हजार रुपए में सौदा करता है। उसने अभी यह नहीं बताया है कि वह ग्वालियर में किसे अवैध हथियार बेचने आया था। आरोपी का कहना है कि उसका खरीददार से केवल फोन पर सम्पर्क हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बार दिल्ली मे इसी तरह से अवैध हथियार बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















